फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बोतल बंद पानी के तीन प्लांट के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
पानी का प्लांट और मौके पर रखे जांच सैंपल - फोटो : बहराइच के देहात कोतवाली परिसर में खड़ी बाइकें।
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में खाद सुरक्षा एवं औषधि विभाग के नियमों को ताक पर रखकर बोतल बंद पानी बेचा जा रहा है। प्रशासन के आदेश पर ऐसे तीन प्लांट पर छापा मारा गया, जहां से पानी के नमूने लिए गए। छापे के दौरान प्लांट पर नियमों में लापरवाही बरतना पाई गई। इसके बाद विभाग की ओर से तीनों प्लांट के लाइसेंस निलंबित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

नियमों को ताक पर रखकर जनपद में बोतल बंद पानी की बिक्री की जा रही है। विभाग की ओर से जारी किए गए नियमों का पालन नहीं किया जा रहा और लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉक्टर श्वेता सैनी के निर्देशन में जनपद में संचालित पानी के तीन प्लांट एक्वा बोल्ट, हिम से कैनन और ओसियनिक्स नाम के स्थानीय ब्रांड पर छापा मारा गया।
जिसमें से बोतल बंद पानी के नमूने जांच के लिए भेजे गए। छापे के दौरान प्लांट पर कई नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। बिना युवी ट्रीटमेंट के पानी तैयार किया जा रहा है। पानी इसके साथ ही प्लांट पर साफ सफाई की व्यवस्था भी मानकों के अनुसार नहीं मिली। आयुक्त ने तीनों प्लांट के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इस कार्रवाई के 14 दिन बाद फिर से प्लांट पर जाकर मानकों की जांच करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें