फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बीएसएफ जवान का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
फोटो 42 बीएसएफ जवान को सलामी देते साथी। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
औंछा। थाना क्षेत्र के गांव नगला कुटुरुआ निवासी बीएसएफ जवान सुभाष चंद्र पुत्र फूल सिंह का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया था। बुधवार को उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र के गांव नगला कुतुरुआ निवासी सुभाष चंद्र (56) बीएसएफ बटालियन 170 असम में तैनात थे। 24 मई 2026 को सुभाष चंद्र की तैनाती स्थल पर मौत हो गई थी। घर वालों को सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। 27 मई को सुभाष चंद्र का शव बीएसएफ बटालियन गांव लेकर पहुंची। यहां सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव नगला कुतुरुआ में उनका सम्मान किया गया। उनके पुत्र यदुवंश ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह, औंछा थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह, सपा जिला उपाध्यक्ष कृपाल सिंह यादव, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सर्वेश यादव, सुजान सिंह, टीटू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें