कुरावली। जीटी रोड पर बने एक मंदिर की बाउंड्रीवाल उखाड़ दी गई। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी से पहचान के प्रयास में जुटी है। कस्बा निवासी स्वामी राम प्रकाश की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
पुलिस को बताया कि सीओ ऑफिस के पास कार डेकोरेशन व सर्विस सेंटर की दुकान है। दुकान के पीछे करीब 35 वर्ष पुराना मंदिर और बाउंड्रीवाल बनी है। बाउंड्री की मरम्मत का काम चल रहा है। रविवार सुबह दुकान पर पहुंचने के बाद जब सीसीटीवी देखा तो पता चला कि कुछ लोगों ने रात के समय मंदिर की बाउंड्रीवाल तोड़ दी है। सीसीटीवी में 13 लोग जमीन पर कब्जा करने की नीयत से बाउंड्रीवाल तोड़ते दिख रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।