फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: उत्तर पुस्तिका में मिले नोट तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में मूल्यांकन के दौरान यदि उत्तर पुस्तिका में रुपये निकलते हैं तो इसके लिए कक्ष निरीक्षक को जिम्मेदार माना जाएगा। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद भगवती सिंह ने परीक्षा के दौरान विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। कहा है कि परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों को विशेष निगरानी की जिम्मेदारी दी जाए।
विज्ञापन

सचिव के पत्र के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने जनपद के सभी केंद्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। कहा है कि सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों को पूर्व में ही सूचित किया जाए कि उत्तर पुस्तिका के भीतर मुद्रा रखना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें