फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ बाहरी केंद्र व्यवस्थापक की होगी तैनाती

विज्ञापन
फोटो 53 जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षाओं के लिए अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन दीपक कुमार ने गाइड लाइन जारी कर दी है। सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के निदेश दिए गए हैं। तीन दिन पहले सभी परीक्षा केंद्रों में स्ट्रांग रूम बनाए जाएंगे। इसमें डबल लॉक वाली तीन अलमारियां और हर अलमारी की तीन चाबियां होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में परीक्षा शुरू होने के अधिकतम एक घंटे पहले स्ट्रांग रूम खोला जाएगा और परीक्षा समाप्ति के अधिकतम एक घंटे बाद लॉक/सील किया जाएगा। स्ट्रांग रूम में नाइट विजन वाले सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर 24 घंटे क्रियाशील रहेंगे। अपर मुख्य सचिव ने प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रखरखाव को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रश्नपत्रों एवं अवशेष प्रश्नपत्रों को रखने के लिए प्रधानाचार्य कक्ष से पृथक एक सुरक्षित कक्ष को स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। इसमें प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रखरखाव के अलावा अन्य किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं होगी।
विज्ञापन

-
छह महीने तक सुरक्षित रहेगी रिकॉर्डिंग
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि केंद्र पर प्रश्नपत्र एवं उत्तर-पुस्तिकाओं के पहुंचने पर उनके स्ट्रांग रूम की रिकॉर्डिंग व संपूर्ण परीक्षा अवधि में केंद्र के परीक्षा कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग कम से कम छह माह तक सुरक्षित रखी जानी आवश्यक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें