फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बढ़ती गर्मी ब्लड प्रेशर के मरीजों को दे रही दिक्कत, तीन की मौत

विज्ञापन
फोटो 1 महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। बढ़ती गर्मी ब्लड प्रेशर के मरीजों की दिक्कतें बढ़ा रहा है। अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण लोग हृदयाघात के शिकार हो रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे तीन मरीजों की मौत हो गई। जबकि 17 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया। उपचार में राहत न मिलने पर दो मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ दिखाई दी। ओपीडी में 1047 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 33 मरीज भर्ती कराए गए इनमें 21 मरीज ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कत से पीड़ित थे। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव पुड़री निवासी वीरेंद्र शर्मा (85) को अत्यधिक ब्लड प्रेशर बढ़ने पर हृदयाघात पड़ गया। उन्हें सुबह करीब 1:35 बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कृष्णा नगर करहल चौराहा निवासी ओमप्रकाश (75) को शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे हृदयघात पड़ा परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव मंगलपुर निवासी उर्मिला देवी (75) को भी शनिवार को हृदयाघात पड़ा परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि दो मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है। उन्हें गंभीर हालत में ही अस्पताल लाया गया था। हर संभव उपचार देने के बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी। उन्होंने बताया कि एक मरीज को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन

-
ब्लड प्रेशर के लक्षण
- चक्कर आना

- थकान महसूस करना

- बहुत ज्यादा पसीना आना



बचाव के उपाय
- पानी, नारियल पानी, या नींबू पानी पीकर शरीर में पानी की कमी न होने दें।

- गर्मी में बीपी कम हो सकता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना बीपी की दवा कभी न छोड़ें।
- हल्का और ताज़ा भोजन करें, तेल-मसालेदार और अधिक नमक वाले खाने से बचें।

- बाहर जाते समय टोपी, चश्मा का उपयोग करें और सीधे धूप के संपर्क में न आएं।
- बीपी की रीडिंग में होने वाले छोटे से छोटे बदलाव पर नजर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें