फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना तिवारी को एक बार फिर से फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। फोन पर धमकी भरे मैसेज भेजे जा रहे हैं। इस घटना से वह व परिजन भयभीत हैं। सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजा का बाग गली नंबर सात निवासी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना तिवारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके मोबाइल पर अभद्र व धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं। उन्हें जान से मार डालने की धमकी दी जा रही है। कई बार कॉलर को समझाया, मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आए दिन मिल रही धमकियों से वह व परिवार के सभी लोग भयभीत हैं। बता दें कि इससे पूर्व भी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भोगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज करा चुकी हैं।
विज्ञापन

शिकायत दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस ने धमकी देने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें