फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रॉयल चैलेंजर्स भोगांव और जागीर किंग्स से जीते मुकाबले

विज्ञापन
फोटो 25 खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के तत्वावधान में भोगांव के रामलीला मैदान पर बेसिक प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स भोगांव ने कैप्टन कैलिबर को 78 रन से और जागीर किंग्स ने घिरोर स्पार्टन्स को सात विकेट से हराया। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स भोगांव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट खोकर 154 रन बनाए। विकास दुबे ने 58, नितिन मुकेश ने 53 और नीरज यादव ने 22 रन बनाए। कैप्टन कैलिबर के सतीश ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैप्टन कैलिबर की पूरी टीम 11 ओवर में 76 रन ही बना सकी। राहुल यादव ने नाबाद 28 रन बनाए। भोगांव के राहुल यादव ने तीन विकेट और नितिन मुकेश ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में घिरोर स्पार्टन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर के मैच में 13 ओवर में 72 रन बनाए। बल्लेबाज संदीप यादव नाबाद 32 रनों की पारी खेली। जागीर किंग्स के राजू यादव में तीन और अनिरुद्ध ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जागीर किंग्स ने 11वें ओवर में तीन विकेट खोकर 73 रन बनाकर जीत दर्ज की। घिरोर के अमित पाल और अरुणेश यादव ने एक-एक विकेट लिया।
पहले मैच में भोगांव के नितिन मुकेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुरेंद्र शंखवार और दूसरे मैच में जागीर के राजू यादव को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार सभासद नीतेश राजपूत ने प्रदान किया। अंपायरिंग अमन राजपूत और रवि ने, स्कोरिंग दीपचंद्र और सुमित शुक्ला ने की। मैच का आंखों देखा हाल ऋषि चौहान ने सुनाया। इस दौरान अजेंद्र, नवीन सक्सेना, राम दीक्षित, हुब्बलाल, लखन भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें