फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बदामपुर में बनाई जा रही सीसी सड़क

विज्ञापन
फोटो01गांव बादामपुर में बनाई जा रही सीसी सड़क । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। बदामपुर गांव में सीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मंडी समिति की ओर से 12 लाख रुपये की लागत से निर्माण कराया जा रहा है। सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

गांव बादामपुर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क काफी समय से जर्जर हाल में थी। सड़क में गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। गांव में सड़क बनवाने के लिए लोगों ने मंडी समिति अधिकारियों से मांग की। ग्रामीण राहुल कुमार ने बताया कि बरसात के समय कीचड़ और जलभराव के चलते लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए परेशानी उठानी पड़ती थी। अब सीसी सड़क बनने से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। सड़क निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद मंडी समिति 12 लाख रुपये की लागत से 325 मीटर सीसी कार्य करा रही है। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने बताया कि बादामपुर के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की थी। निर्माण कार्य तय मानकों के अनुसार कराए जाने के निर्देश दिए हैं। सड़क के बन जाने से किसानों को भी मंडी तक अपनी उपज ले जाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें