फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ठंड बन रही गोवंश के लिए मुसीबत

विज्ञापन
फोटो21सहावर में गोशाला का निरीक्षण करते एसडीएम एसएन त्रिपाठी । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। भीषण ठंड के बीच गोशालाओं व गोआश्रय स्थलों में रहने वाले गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन लगातार कवायद में जुटा है। गोशालाओं का निरीक्षण करके व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के अधिकारी निर्देश दे रहे हैं, लेकिन अव्यवस्थाएं दूर नहीं हो पा रही हैं।
गोशाला में भूसे का स्टॉक मिला कम : पटियाली। उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल व न्यायिक उपजिलाधिकारी आतीश कुमार सिंह ने तहसील क्षेत्र में गोशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल को गंजडुंडवारा की कान्हा गोशाला में गोवंशों के चारा व भूसे का स्टॉक कम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की और गोशालाओं के कर्मियों को भूसे का पर्याप्त भंडारण करने के निर्देश दिए। कान्हा गोशाला में 254 गोवंश संरक्षित हैं। जबकि पटियाली गोशाला में 165 गोवंश संरक्षित हैं। दोनों गोशालाओं में ठंड से बचाव के लिए तिरपाल लगे थे। एसडीएम ने अलाव जलाने के निर्देश दिए। वहीं गोशाला कर्मियों को लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें