फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: देशवासियों के दिल में हमेशा रहेंगे अटल जी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने किया।
विज्ञापन



भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन आज देश में मनाया जा रहा है। अटल जी ने कहा था अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। अटल बिहारी वाजपेई का सपना था कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और इस नारे को साथ लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा अटल बिहारी वाजपेई ने भारतीय जन संघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे देश में सड़कों का जाल बिछाने का काम किया। अटल जी देशवासियों के हृदय में हमेशा जीवित रहेंगे। जिला अध्यक्ष ममता राजपूत ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा अटल बिहारी वाजपेई ने जो भी कार्य किया देश के लिए किया। अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगा दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर पैक्सपैड अध्यक्ष प्रेम सिह शाक्य, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, शिवदत्त भदोरिया ने भी अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

यह लोग रहे मौजूद
ब्लॉक प्रमुख भल्लू चौहान, सतपाल यादव, कश्मीर सिंह, अनुराग पांडे, विशाल वाल्मीकि, प्रदीप तिवारी, मनोरमा सिह, वीरेंद्र शाक्य, सौरभ दुबे, अरुण प्रताप सिह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें