मैनपुरी। नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए 26 दिसंबर शुक्रवार को जिला सेवायोजन कार्यालय में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इस मेले में बेरोजगार युवा कई प्रतिष्ठित कंपनियों के विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती हो सकते हैं। रोजगार मेले का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा, जिसमें युवाओं को शैक्षिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्रों की छाया प्रति, बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर उपस्थित होना है। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को अपना पंजीकरण sewayojan.up.nic.in या Rojgaarsangam.up.go v.in पर कराना अनिवार्य होगा।