मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़ी नगरिया में 25 नवंबर को नामजद लोगों ने पूर्व में हुए विवाद को लेकर महिला को गालियां दीं, घर में पत्थर फेंकने का विरोध करने पर महिला को पीटकर घायल कर दिया। इसका वीडियो भी पीड़िता के परिजन ने बनाया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बड़ी नगरिया निवासी पूनम देवी ने बताया कि 25 नवंबर की सुबह वह पड़ोस के घर से अपनी सीढ़ी लेने के लिए गई थीं। इस दौरान पड़ोस के रहने वाले नामजद ने उन पर सीढ़ी गिरा दी, इस बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया था। वह घर पर वापस आ गईं, सीढ़ी को लेकर हुए विवाद को लेकर नामजद लोग दरवाजे पर आकर गालीगलौज करने लगे, घर में पत्थर फेंकने लगे। जब वह बाहर आईं तो पुष्पा, दिनेश, अमन, छोटू व अन्य ने उन्हें पकड़कर पीटना शुरू कर दिया, उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। बच्चों ने घटना का वीडियो भी बनाया है। कोतवाली पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।