फोटो3 रेलिंग तोड़ने के बाद खाई में पलटा ट्रक। संवाद
- फोटो : मेट्रो
बेवर। थाना क्षेत्र में एचएच 34 बझेरा ओवरब्रिज पर चालक को झपकी आने की वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। चालक ने गाड़ी से कूद कर जान बचाई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। चालक ने बताया कि वह अलीगढ़ जा रहा था।
अलीगढ़ के थाना छर्रा क्षेत्र के गांव रूमामई निवासी रविंद्र सिंह ट्रक चालक है, वह मोरम लेने के लिए अलीगढ़ से उरई जालौन जा रहा था। बृहस्पतिवार सुबह ट्रक जब थाना क्षेत्र में एनएच 34 बाईपास पर बझेरा ओवरब्रिज पर पहुंचा, तभी चालक को झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर ब्रिज पर लगी रेलिंग को तोड़ता हुआ करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। चालक ने किसी तरह से कूद कर जान बचाई, चालक को चोट भी लगी। पुलिस ने चालक से जानकारी ली। स्थानीय लोगों का कहना था कि गनीमत रही कि घटना के समय कोई वाहन सवार या पैदल यात्री ओवर ब्रिज के नीचे नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।