मैनपुरी के बेवर में मोहल्ला उत्तरी काजी टोला निवासी मोहम्मद आजम घर के कमरे में गोली लगने से घायल अवस्था में मिला। सैफई ले जाते समय उसकी मौत हो गई और घटनास्थल से पुलिस को तमंचा व कारतूस मिले हैं।
मैनपुरी के मोहल्ला उत्तरी काजी टोला निवासी 37 वर्षीय युवक शुक्रवार दोपहर घर के कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला। सैफई ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया, सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई, मौके से पुलिस को तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मोहल्ला उत्तरी काजी निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद आजम उर्फ शहंशाह बृहस्पतिवार को जयपुर से घर लौटा था, शुक्रवार दोपहर आसपास के लोगों ने घर से गोली चलने की आवाज सुनी, जब घर में पहुंचे तो वहां आजम खून से लथपथ हालत में पड़ा था।
उसे तुरंत ही जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां से चिकित्सक ने पीजीआई सैफई रेफर कर दिया, मगर आज़म ने रास्ते में दम तोड़ दिया। उधर, घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस को तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं, पुलिस फिलहाल घटना को खुदकुशी मान रही है। वही परिजन व आसपास के लोग किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रहे।