फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हत्या और खुदकुशी: बेइंतहा प्यार करने वाली बहन का सुहाग उजाड़ा, पिता को किया संतानहीन, घर का चिराग बचाया

Sun, 25 Jun 2023 09:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में शनिवार की सुबह बड़े भाई ने दो छोटे भाइयों, नवविवाहित बहू, भाई के दोस्त सहित पांच लोगों की फरसा से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी और मामी पर भी हमला किया। लेकिन दोनों किसी तरह बच गईं। हत्याओं को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
Mainpuri Crime News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी के गोकुलपुर अरसारा निवासी शिववीर ने बेहद चाहने वाली बहन का सुहाग उजाड़ दिया। वहीं पिता को भी संतानहीन कर दिया। लेकिन इस बीच आरोपी ने अपने घर का चिराग बचा लिया। पांच लोगों की हत्या करने वाला आरोपी अपने तीन माह के पुत्र को पड़ोस के रहने वाले ताऊ के दरवाजे पर लिटा आया और तीन साल की बेटी को भी पड़ोस में छोड़ आया था। 
विज्ञापन


बच्चों की देखरेख अब ग्रामीण महिलाएं कर रहीं हैं। गांव गोकुलपुर अरसारा में पांच हत्याएं करने वाला शिववीर का मुसीबत के समय बहन ने काफी सहयोग किया था। अपने जेवर से लेकर जमीन तक उसने भाई के लोन के लिए गिरवी रख दी थी। लेकिन शिववीर ने बहन प्रियंका का बेइंतहा प्यार को भी नहीं समझा। 

घटना वाली रात जहां उसने बहन की मांग का सिंदूर उजाड़ कर उसे विधवा कर दिया। वहीं, वृद्ध पिता को संतानहीन कर दिया। दो भाइयों को तो मारा ही और खुद भी खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

इन सब के बीच आरोपी शिववीर ने अपने घर के चिराग को बचा लिया। 

तीन माह के पुत्र किट्टू को घर के पास ही ताऊ के दरवाजे पर लिटा आया। तीन साल की बेटी परी को पड़ोस में छोड़ गया था। इसके बाद आरोपी फिर वापस लौटा। पिता सुभाष ने उसे रोका तो उन पर भी फरसा से वार कर दिया। हाथ में फरसा लगने से वह घायल होकर पीछे हट गए। आरोपी ने घर के पीछे जाकर खुद सिर में गोली मार ली।
 

मैनपुरी में छोटे दो भाइयों, नवविवाहिता और बहनोई समेत पांच की गला काटकर हत्या
मैनपुरी के किशनी गांव के गोकुलपुर अरसारा में शनिवार की सुबह बड़े भाई ने दो छोटे भाइयों, नवविवाहित बहू, भाई के दोस्त सहित पांच लोगों की फरसा से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी और मामी पर भी हमला किया। लेकिन दोनों किसी तरह बच गईं। पिता ने रोका तो उनके हाथ में भी फरसा मार दिया। वह भी घायल हुए हैं। 

 

हत्याओं को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पिता ने कहा कि कर्ज न चुका पाने पर मानसिक रूप से परेशान था, इसीलिए हत्याकांड को अंजाम दिया है। हत्याकांड से गोकुलपुर गांव दहल गया। एडीजी और आईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली। एडीजी राजीव कृष्ण का कहना है कि जब तक घायलों को होश नहीं आ जाता तब तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सकता। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

 

थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर अरसारा निवासी सुभाष चंद्र के तीन पुत्रों में सबसे बड़ा शिववीर यादव (28) पुणे में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। भाई सोनू की शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था। जनपद इटावा के गांव गंगापुर से भाई की बरात बहू सोनी (20) को विदा करा कर शुक्रवार को घर लौटी थी। 

 

दिन भर शादी की रस्में चलीं, रात को एक बजे तक डीजे बजा और खूब नाच गाना हुआ। इस बीच शिववीर ने कोल्डड्रिंक भी पिलाई। इसके कुछ देर बाद ही सभी लोग सोने के लिए चले गए। शिववीर ने छत पर सो रही नवविवाहित बहू सोनी पर फरसा से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पास ही सो रहे उसके पति मझले भाई सोनू (24) पर फरसा से कई वार कर हत्या कर दी। 

 

इसके बाद नीचे आकर आंगन में सो रहे छोटे भाई भुल्लन (22), बहनोई सौरभ (23) निवासी चांदा हविलिया थाना किशनी और भुल्लन के दोस्त दीपक उपाध्याय (20) निवासी फिरोजाबाद की गला काट कर हत्या कर दी। गुस्से में आरोपी ने घर के बाहर सो रही पत्नी डॉली और मामी सुषमा पत्नी विनोद निवासी नगला रामलाल थाना भरथना जनपद इटावा पर हमला किया। 

 

इस बीच वह लोग जाग गए और शोर मचा दिया। सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच हुए इस घटनाक्रम के बाद आरोपी ने घर के पीछे जाकर तमंचा से खुद के सिर में गोली मार कर खुदकुशी कर ली। गोली चलने की आवाज और परिजन की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। पांच लोगों की हत्या से गांव के लोग दहल उठे।

 
विज्ञापन

एडीजी राजीव कृष्ण और आईजी आगरा जोन दीपक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। एसपी विनोद कुमार सहित कई थानों की फोर्स गांव पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मृतक की पत्नी व मामी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें