फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीनों की पूजा कर बांटा प्रसाद

Thu, 17 Sep 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/करहल/कुरावली। जिले भर में विश्वकर्मा जयंती श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। तकनीकी संस्थानों में हवन पूजन और मशीन आदि की पूजा अर्चना की गई। टीईपी सेंटर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कस्बों में भी धूमधाम से विश्वकर्मा जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

नगर के करहल रोड स्थित आईटीआई, नगला जुला स्थित मेजर वीरेंद्र सिंह औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, राधारमन रोड स्थित बक्स सिंह आईटीआई में देव शिल्पी विश्वकर्मा की याद में मशीनों की पूजा अर्चना की। मेजर वीरेंद्र सिंह आईटीआई में प्रबंधक डाक्टर सुमित चौहान ने कहा कि देव शिल्पी विश्वकर्मा भगवान के अवतार थे। विश्वकर्मा ने हमेशा देव लोक और इंद्रप्रस्थ जैसे दिव्य साधनों का निर्माण किया। इस मौके पर डाक्टर कुलदीप गुप्ता, अमित चौहान, आलोक चौहान, प्रियम आदि मौजूद थे। हवन यज्ञ पंडित हरिओम ने कराया।
बक्स सिंह आईटीआई में नीरज यादव, कमलेश कुमार, अशोक कुमार दुबे, अंशिका आदि ने पूजा अर्चना की। टीईपी सेंटर में आचार्य जेके त्रिवेदी ने कहा कि तकनीकी व्यवसाय से जुड़े लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं। इस मौके पर एसके तिवारी, डा. राजीव, अनिल, मनोज, संजय, हरीश शर्मा, वीरु आदि ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

करहल में विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। दोपहर में शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा का उद्घाटन पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविंद प्रताप सिंह यादव ने फीता काटकर एवं विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव यादव ने भगवान विश्वकर्मा की आरती कर किया। शोभायात्रा क्षेत्र पंचायत कार्यालय से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होती हुई किशनी चौराहा पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में अध्यक्ष जयवीर शर्मा, नगर अध्यक्ष हेमकुमार शर्मा, संरक्षक अनोखेलाल, जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, पप्पन शर्मा सौरभ नंद किशोर, सुशील, सतीश आदि मौजूद थे।
कुरावली में गल्ला मंडी स्थित पाटिल इलेक्ट्रीकल्स में पूजा पाठ किया गया। इस मौके पर सत्यदेव पाटिल राज मजदूर यूनियन अध्यक्ष महेश सिन्हा, संजय जैन, कुमदेश जैन, प्रवेश कुमार, अंशुल पाटिल, अंकुश पाटिल, मिली, आर्यिका, अवनि, भूमि, एकता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें