फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: डिंपल यादव को टक्कर देने के लिए बड़े पर्दे का खिलाड़ी ला सकती भाजपा, चर्चा में सिने स्टार का नाम

Sun, 31 Mar 2024 04:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

लोकसभा चुनाव के लिए डिंपल यादव को टक्कर देने के लिए भाजपा बड़े पर्दे का खिलाड़ी उतार सकती है। चर्चा में सिने स्टार का नाम चल रहा है। 
विज्ञापन
डिंपल यादव। संवाद - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में समाजवादी पार्टी का गढ़ ढहाने के लिए भाजपा अभी तक मैनपुरी में प्रत्याशी उतारने पर मंथन कर रही है। जिले के शीर्ष नेताओं की मानें तो भाजपा में बड़े पर्दे के खिलाड़ी एक सिने अभिनेता पर पार्टी दांव लगा सकती है। जनपद के शीर्ष नेताओं ने भी इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को पत्र भी लिखा है।

विज्ञापन


मैनपुरी के लोकसभा चुनाव में भाजपा पिछले 28 साल से सपा के आगे नतमस्तक हो रही है। सपा का मैनपुरी का किला ढहाने के लिए पार्टी हर संभव प्रत्याशी को चुनाव में उतार चुकी है। सपा ने उप चुनाव में भारी मतों से जीतने वाली डिंपल यादव को मैदान में उतारा है तो भाजपा उनके सामने मजबूत प्रत्याशी को लाने का हर संभव प्रयास कर रही है। 

जिले के एक बड़े नेता की मानें तो एक पूर्व सांसद सिने अभिनेता को डिंपल के सामने प्रत्याशी बनाने की कवायद भाजपा में चल रही है। इसके लिए एक बड़े नेता को सिने अभिनेता से संपर्क करने का कहा गया है। भाजपा नेता मान रहे हैं कि बड़े पर्दे का यह खिलाड़ी ही डिंपल को मैनपुरी में बड़ी चुनौती दे सकता है।
 

1996 से सपा का रथ रोकने में नाकाम है भाजपा

मैनपुरी लोकसभा सीट वर्ष 1996 से सपा का कब्जा है। सपा प्रत्याशी के रूप में पिछले 28 साल में मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव, बलराम सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप और डिंपल यादव लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। भाजपा के सामने सपा का यह जीत का रथ रोकने की चुनौती है। सवाल ये है कि क्या आने वाले चुनाव में भाजपा किसी फिल्मी सितारे को मैदान में लाकर बाजी पलट सकती है।
 
विज्ञापन

बसपा से शाक्य प्रत्याशी के नाम से मची खलबली

भाजपा से अभी तक शाक्य प्रत्याशी को मैदान में उतारने की चर्चा थी। लेकिन, बसपा से संभावित शाक्य प्रत्याशी का नाम सामने आने के बाद भाजपा खेमे में खलबली मची हुई है। अब भाजपा यहां बड़े पर्दे के किसी खिलाड़ी को ही मैदान में लाने पर विचार कर रही है। यदि भाजपा का यह निर्णय सफल रहता है तो सपा की डिंपल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें