फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तहसील में वकीलों ने किया न्यायिक कार्य बहिष्कार, वादी परेशान

Wed, 23 Sep 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 21 किशनी तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते वकील। संवाद
विज्ञापन
किशनी(मैनपुरी)। अधिवक्ता आदित्य दीक्षित की पिटाई और चेन छीनने की वारदात में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को एसडीएम नवनीता राय को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए तीन दिनों तक न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा की।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि 19 सितंबर को अधिवक्ता आदित्य कार से बेवर जा रहे थे। किशनी स्थित पॉलिटेक्निक स्कूल के सामने दो कार सवार लोगों ने उनकी कार रोककर पिटाई की और सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके अलावा न्यायालयों में लंबित वादों में एकजाई तिथि निर्धारित करने तथा बहिष्कार की अवधि में किसी वाद में प्रतिकूल आदेश पारित न किए जाने का अनुरोध किया।
एसडीएम नवनीता राय ने क्षेत्राधिकारी भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा है। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण तहसील में आने वाले वादकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वादकारियों का कहना है कि वे अपना काम छोड़कर तहसील पहुंचते हैं और एसडीएम व तहसीलदार न्यायालय के बाहर प्रतीक्षा करते हैं। बाद में न्यायिक कार्य बहिष्कार की जानकारी मिलने पर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। इस दौरान रमाकांत दुबे, उपदेश शाक्य, सुमित शाक्य, सुमित यादव, पुष्पेंद्र दुबे, योगेंद्र चौहान, उदय प्रताप यादव, कमलेश दुबे, उदयवीर सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें