मैनपुरी। त्योहारों पर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए विद्युत निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अनुरक्षण माह के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत उपकरणों की मरम्मत और लाइनों के रख-रखाव का कार्य कराया जा रहा है। ट्रांसफाॅर्मर की जांच के साथ विद्युत लाइनों और केबलों से छूने वाली पेड़ों की टहनियों की भी कटाई कराई जा रही है। बुधवार को शहरी क्षेत्र के सिविल लाइन उपकेंद्र के टाउन प्रथम फीडर पर मरम्मत और अनुरक्षण कार्य कराया गया।
अनुरक्षण माह में विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उपकेंद्रों और फीडरों पर आवश्यक मरम्मत कार्य कराए जा रहे हैं। ट्रांसफाॅर्मर और अन्य उपकरणों की जांच के साथ लाइनों से टकराने वाली पेड़ों की टहनियों को हटाया जा रहा है। - मुकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता