फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा

Sat, 15 Apr 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
हिंदू जागरण कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एबीवीपी ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
विज्ञापन

 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने संता बसंता चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाए जाने पर आक्रोश जताया।
जिला एसएफडी प्रमुख आदर्श गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान सरकार द्वारा एक निर्दोष भारतीय कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाई गई है जो बिल्कुल बेबुनियाद है। दुर्गेश भदौरिया ने कहा कि हमारे भारत की सेवा कर रहे कुलभूषण पर पाकिस्तान द्वारा की जा रही कार्रवाई गलत है। इसे रोकना चाहिए। भारत सरकार सरकार से अनुरोध करते हैं कुलभूषण जाधन को भारत लाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। शिवजीत ठाकुर, आनंद गुप्ता, अश्वनी कुशवाह, प्रवीन पाल, प्रिंस यादव, अंकित यादव, राज भदौरिया, विकास चौहान, शिवम वर्मा, कासिम खान, शुभम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा के दौरान हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता शनिवार को सिटी पोस्ट आफिस पर एकत्रित हुए। नारेबाजी करके मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता ने कहा पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ब्रहमेश चौहान ने कहा पश्चिम बंगाल सरकार हिंदुओं की भावनाओं के खिलाफ काम कर रही हैं। महामंत्री अरुण मिश्रा ने कहा देश भर में आंदोलन चलाने के लिए हिंदुओं को जागृत किया जाएगा। नगर अध्यक्ष हैप्पी भदौरिया ने कहा ममता बनर्जी के शासनकाल में हिंदुओं पर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है। मोहित कुशवाहा, अनंत जैन, देवेंद्र चौहान, अहिवरन यादव, संतोष वर्मा, सचिन पाठक, शिवम तोमर, अमन तोमर, प्रवीन यादव, जतिन चौहान, प्रेम नरायन, अनुज रघुवंशी आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें