फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात मची नमक की लूट

Fri, 11 Nov 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
देर रात मची नमक की लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देर शाम सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल हुआ कि नमक पर ब्लैक शुरू हो गई है। इसके बाद जिले भर में आम आदमी से लेकर दुकानदारों और होटल संचालकों ने बड़ी मात्रा में नमक खरीदना शुरू कर दिया। इसके चलते हड़कंप मच गया। देर रात तक नमक की बोरी 500 रुपये तक में बिकी।
विज्ञापन

शाम को सोशल मीडिया पर नमक ब्लैक होने का मैसेज वायरल हुआ। इसके बाद आम आदमी से लेकर दुकानदार और होटल मालिक तक नमक खरीदने के लिए दुकानों की ओर भागते दिखे। जिस के घर में नमक था वह भी कई पैकेट से लेकर एक बोरी तक नमक ले ग ए। इसके चलते 250 रुपये की नमक की बोरी शहर में 500 रुपये तक में बिकी। कुरावली में तो देर रात नौ बजे दुकान के बाहर रखी बोरियों को लोग लूट ले ग ए। जब मौके.पर बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्रित हो ग ए तब लोगों ने बड़ी मात्रा में नमक खरीदा।

नमक की कोई कमी नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें कार्रवाई
नमक की कमी को लेकर मची अफरा-तफरी पर सरकार ने साफ किया है कि प्रदेश में नमक की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में नमक का भंडार है। सरकार ने लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील क रते हुए सभी जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों को अलर्ट किया है और अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित करके कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम से राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में नमक की किल्लत हो जाने की खबर फैलने के बाद अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई है। कई जगह तो कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका तक पैदा हो गई है। इसकी जानकारी मिलते सरकार हरकत में आ गई है। सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि प्रदेश में नमक की कोई कमी नहीं है। प्रवक्ता ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को इस पर नजर रखने को कहा गया है। इस बीच एडीजी कानून-व्यवस्था दलजीत चौधरी ने सभी पुलिस कप्तानों को निर्देश भेजकर नमक की कमी की अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एडीजी की ओर से भेजे गए निर्देश में गया है कि स्थिति पर गहन निगाह रखी जाए और कहीं भी कानून-व्यवस्था न बिगड़ने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें