फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन 3137 ने लगाई दौड़

Sat, 13 May 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
अंतिम दिन 3137 ने लगाई दौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेना भर्ती के अंतिम दिन शनिवार को कुल 3137 ने दौड़ में अपना भाग्य आजमाया। इनमें से 236 ही पास हो सके। जबकि मैनपुरी और किशनी तहसील के कुल 5379 युवकों ने सेना भर्ती के लिए आन लाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। अब दो दिन चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट होगा। सेना भर्ती में आगरा की पैरा बिग्रेड के जवानों ने व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन

मैनपुरी के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पांच मई से सेना भर्ती शुरू हुई थी। इसके अंतिम दिन शनिवार को मैनपुरी जिले की सदर और किशनी तहसील के युवाओं की भर्ती हुई। इसके लिए कुल 5379 लोगों ने आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 3814 मौके पर भर्ती में शामिल होने के लिए आए थे। जबकि हाइट टेस्ट में 677 निकल गए। इसके बाद 3137 युवाओं ने दौड़ में भाग लिया। इनमें से मात्र 236 युवक ही पास हो सके। अन्य सभी फेल हो गए। कर्नल श्रीकांत ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाएं आगरा से आए पैरा ब्रिगेड के जवानों ने संभालीं थीं। वहीं स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग रहा। आगामी दो दिनों तक स्टेडियम में चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट होगा। इसके लिए सिर्फ स्टेडियम में ही जांच आदि होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें