फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो की मौत

Thu, 24 Nov 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
किशनी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किशनी थाना क्षेत्र में मंडी से धान बेचकर आ रही ट्रैक्टर-ट्राली महिगवां तिराहे पर पलट गई। मौके पर ही 10 वर्षीय बालक सहित दो की मौत हो गई। हादसा बुधवार रात 11 बजे ट्रैक्टर के आगे अचानक नीलगाय आने के कारण हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को किशनी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी रंधीर सिंह यादव पुत्र अनार सिंह (28) धान बेचने मैनपुरी गए थे। रात में वह धान बेचकर वापस गांव आ रहे थे। तभी 11 बजे कोठी गांव के आगे महिगवां तिराहे के पास ट्रैक्टर के सामने अचानक नीलगाय आ गई। इससे चालक ने गाड़ी को मोड़ने का प्रयास किया। परिणामस्वरूप ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। ट्राली में बैठे लोग दब गए। ट्राली के नीचे दबे लोगों को आसपास के ग्रामीणों ने निकाला। इस दौरान रंधीर सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल 10 वर्षीय राजा पुत्र अवधेश निवासी नगला सती व बबलू पुत्र दुर्विजय सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें राजा ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रंधीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें