फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस ने छह पैर के पड्डा को दिया जन्म

Thu, 24 Nov 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
भैंस ने छह पैर के पड्डा को दिया जन्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के नगला कवर निवासी किसान शेखर कुशवाह के घर बुधवार सुबह एक भैंस ने छह पैर के पड्डा को जन्म दिया। यह खबर तेजी के साथ क्षेत्र में फैल गई। किसान ने करीब दो वर्ष पूर्व एक भैंस खरीदी थी। बुधवार सुबह भैंस ने एक अजीबोगरीब पड्डे को जन्म दिया। इसे देखकर पशुपालक चौंक गया। उसके छह पैर थे। सामान्यत: चार पैरों के अलावा दो अन्य पैर पेट से जुड़े हुए थे। मगर अभी वह अविकसित थे। कुछ ही देर में छह पैर वाले पड्डा की सूचना मिलते ही ग्रामीण शेखर के घर पर जमा हो गए। सभी अलग-अलग कयास लगा रहे थे। कोई इसे अजूबा बता रहा था तो कोई इसे पशु का विकृत रूप बता रहा था। देर रात तक पशुपालक के घर पड्डा को देखने वालों की भीड़ आती रही।
विज्ञापन

 
ये कोई अजूबा या अजीब नहीं है संतुलित दाना-चारा आदि न मिलने के चलते अक्सर पशुओं में गर्भावस्था के दौरान शारीरिक विकृति आ जाती है। संभवत: ऐसे पशु अधिक दिनों तक जीवित नहीं रहते।
विज्ञापन

डाक्टर योगेश सारस्वत
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें