फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पुलिस मुठभेड़ में अपहरणकर्ता के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो31 पुलिस मुठभेड़ में घायल इनामी अपराधी। संवाद
विज्ञापन
किशनी। थाना पुलिस ने सोमवार शाम अपहरण के मामले में वांछित इनामी अपराधी की घेराबंदी की। अपहरणकर्ता ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिए। मुठभेड़ में अपहरणकर्ता पैर में गोली लगने से घायल हो गया, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए अपराधी पर 26 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र में कुछ दिन पहले अपहरण की कोशिश की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अपहरण के प्रयास में मामले में अपहरणकर्ता ऊधल सिंह उर्फ दिनेश निवासी गांव छिनकौरा वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी ने 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था, एसपी सिटी अरुण कुमार ने बताया कि सोमवार को थाना प्रभारी किशनी छत्रपाल सिंह को सूचना मिली कि इनामी अपराधी क्षेत्र में देखा गया है। इस सूचना पर चेकिंग के साथ घेराबंदी शुरू की गई। तभी आरोपी कार से आता हुआ दिखाई दिया, रोकने पर कार मोड़ कर भागने लगा, टीम पर फायर किए, पुलिस ने पीछा कर फायर सर्विस कार्यालय के पास घेर लिया, कार से उतर कर भाग रहे अपहरणकर्ता से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की एक गोली उसके पैर में लगी और वह घायल हो गया। जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने बताया कि हत्या, लूट, अपहरण सहित करीब 26 मुकदमे दर्ज हैं, 22 दिसंबर को 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। घायल ऊधल सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें