फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खारिजा नहर पुल से गिरी बस, 45 यात्री घायल

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली(मैनपुरी)। दिल्ली से लखनऊ जा रही हरदोई डिपो की बस शनिवार रात को खारिजा नहर की रेलिंग से टकरा कर नीचे गिर गई। बस पलटने से उसमें बैठे 45 यात्री घायल हो गए। गंभीर हालत में आठ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन

हरदोई डिपो की रोडवेज बस (यूपी30टी/1239) शनिवार रात दिल्ली से लखनऊ जा रही थी। रात तीन बजे के लगभग जब बस थाना कुरावली क्षेत्र में गैलानाथ खारिजा नहर पुल पर पहुंची तभी बस पुल की रेलिंग से टकरा गई। रेलिंग से टकराने के बाद बस पुल से नीचे गिर गई। बस के नीचे गिरने से उसमें बैठे 45 यात्री घायल हो गए। चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग गए। जानकारी पर थाना पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर हालत में स्वाती, सोनपाल, सोनपाल का चार वर्षीय पुत्र मनीष, अब्दुल माजिद, हीरालाल, हीरालाल का पांच वर्षीय पुत्र रीतेश, सर्वेश और अनंत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

चालक बदलने से हुई घटना
घायल हीरालाल ने बताया कि रात 7:30 बजे आनंद विहार बस स्टैंड से लखनऊ के लिए चली थी। रात दो बजे बस स्टैंड एटा पर बस रुकी। वहां चालक को बदल दिया। नए चालक ने बस काफी तेजी और लापरवाही से चलाई। यात्रियों ने कई बार चालक को टोका लेकिन उसने नहीं सुनी। खारिजा नहर पुल की रेलिंग से टकराकर बस नीचे गिर गई।
विज्ञापन


ढाबा कर्मियों ने दी पुलिस को सूचना
पुल से बस गिरने के बाद चीख पुकार मच गई। रात में रोड पर वाहन भी काफी कम थे। चीख पुकार सुनकर पास में स्थित ढाबा पर काम करने वाले कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोन से पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर ढाबा कर्मियों की मदद से घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया।

बस के चालक और परिचालक का पता लगाया जा रहा है। चालक-परिचालक के मिलने पर ही घटना की सही जानकारी हो सकेगी। घायल यात्रियों से भी जानकारी ली जा रही है।
                                                                          - सुनील कुमार सिंह, सीओ कुरावली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें