फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ढाई घंटे की देरी से पहुंची कालिंदी एक्सप्रेस, यात्री परेशान

Tue, 03 Feb 2026 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ट्रेनों की लेट-लतीफी ने एक बार फिर से यात्रियों की परेशानी को बढ़ा दिया है। भिवानी से चलकर प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस सोमवार को अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेन के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियाें को समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भिवानी से चलकर प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस संख्या 14118 का ठहराव मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर है। प्रयागराज से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस भी मैनपुरी स्टेशन पर रुकती है। कोहरे के कारण ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को कालिंदी एक्सप्रेस 14118 अपने निर्धारित समय सुबह 3:45 बजे के स्थान पर सुबह 5:08 बजे मैनपुरी स्टेशन पहुंची। करीब ढाई घंटे की देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, कालिंदी एक्सप्रेस 14117 रविवार की रात 11:20 बजे के स्थान पर 12:59 बजे मैनपुरी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें