फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल बनकर महिला पर गिरी बिजली, मौत

Sun, 21 May 2017 11:23 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
आंधी-बार‌िश से ग‌िरा पेड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में रविवार की दोपहर मौसम का कहर टूटा। बूंदाबांदी के दौरान करहल में बिजली गिरने से जहां एक महिला की मौत हो गई। वहीं कुसमरा क्षेत्र में बिजली की जद में आने से एक महिला और उसकी दो बेटियां झुलस गईं। वहीं तेज हवाओं से कई स्थानों पर पेड़, तार टूटे। छप्पर, टीन शेड उड़ गए।


रविवार दोपहर को आई आंधी और बारिश के बीच बिजली गिरने से करहल थाना क्षेत्र के गांव अमामई निवासी महिला सावित्री देवी (65) पत्नी रामरतन की मौत हो गई। हादसे के समय वह खेत में चारा काट रही थी। वहीं कुसमरा चौकी क्षेत्र के नारायणपुर में आकाशीय बिजली गिरने से कुसुमा देवी पत्नी अमरपाल, उसकी दो बेटियां सोनी व सोनम गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहीं तेज आंधी से बेवर, किशनी, कुसमरा, कुर्रा, करहल, बरनाहल, घिरोर आदि देहात क्षेेत्र की बिजली गुल हो गई। जो देर शाम तक सुचारु नहीं हो सकी थी। कस्बाई इलाके में भी कई स्थानों पर तार टूटने, पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पूर्व रविवार को सुबह नौ बजे से ही सूर्यदेव की किरणें आग उगलने लगी। छु्ट्टी का दिन होने के कारण इसके चलते लोगों ने घरों से निकलने में परहेज किया। अधिकांश लोग घरों में ही दुपके रहे। दोपहर से पहले की तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। भीषण गरमी से लोग बेचैन नजर आए। हालांकि दोपहर बाद छाए बादलों ने कुछ राहत प्रदान की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें