फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादंबरी रंगमंच पर दिखेंगी विविध कलाएं

Tue, 05 Apr 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
मेला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले की ऐतिहासिक श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को वैदिक रीति-रिवाज के साथ हो गया। मुख्य विकास अधिकारी दीपक मीणा एवं विधायक सदर राजकुमार उर्फ राजू यादव ने प्रदर्शनी के मुख्य द्वार पर फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। शांति के प्रतीक कबूतर आसमान में छोड़े। उन्होंने मेला प्रांगण स्थित शहीद स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित किए। तदोपरांत विकास पंडाल में जाकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टाल का भी निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


विधायक सदर, मुख्य विकास अधिकारी ने प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी जनपद में ही नहीं बल्कि आस पड़ोस के जनपदों में भी काफी प्रसिद्ध है। मेला अवधि में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों यथा संगीत सम्मेलन, कवि सम्मेलन, मुशायरा, लोक गीत एवं लोक नृत्य, शाम-ए-गजल, जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों का स्वस्थ मनोरंजन होगा। उन्हें देश के नामचीन कलाकारों को सुनने और देखने के अवसर मिलेंगे। वहीं दूसरी ओर बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। अपना दिवस महिला एवं मातृ शिशु कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय कवियों, शायरी एवं महिलाओं को कादंबरी रंगमंच के माध्यम से विचार प्रस्तुत करने के अवसर मिलेंगे। विराट दंगल में पहलवानों को अपनी ताकत प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। 

विकास प्रदर्शनी में पंचायत राज विभाग, पंचायत उद्योग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, मत्स्य, कृषि पशुधन विभाग, भूमि संरक्षण, लघु सिंचाई, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प एवं औद्योगिक विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया और संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे प्रदर्शनी में आने वाले व्यक्तियों को विभाग की संचालित योजनाओं के बारे विस्तार से जानकारी दें।
विज्ञापन

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर केके शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर गजेंद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकरी डाक्टर योगेश कुमार सारस्वत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें