फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सूरजपुर को हराकर जिरौली की टीम बनी विजेता

Thu, 26 Feb 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 18 खिलाड़ी को पुरस्कार प्रदान करते अतिथि। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। बिछवां क्षेत्र के गांव जैली-जिरौली स्थित पंडित देवी दयाल मैदान पर आयोजित शंभू क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में सूरजपुर की टीम को 108 रनों से हराकर जिरौली की टीम विजेता बनी है।
विज्ञापन

मैच में जिरौली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट पर 178 रन बनाए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी सूरजपुर की पूरी टीम 8.2 ओवर में महज 70 रनों पर सिमट गई। जिरौली के आदित्य ने सर्वाधिक 70 रनों की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीम को बृजनंदन चौहान और सनी राठौर ने पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें