फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अभिभावक परिषद का धरना समाप्त

Wed, 12 Apr 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
धरना समाप्‍त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिछले तीन दिन से चल रहा जिला अभिभावक परिषद का धरना बुधवार देर शाम को समाप्त हो गया। मौके पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता और पूर्व विधायक अशोक चौहान के आश्वासन के बाद परिषद ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। नेता द्वय ने आश्वासन दिया कि स्कूल में हुई मारपीट के मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी।
विज्ञापन

 उल्लेखनीय है कि शनिवार को डाक्टर किरन सौजिया स्कूल में कर्मचारियों और जिला अभिभावक एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच मारपीट हुई थी। इस मामले में जिला अभिभावक परिषद और मीडिया कर्मियों की ओर से दो रिपोर्ट स्कूल संचालक अशोक यादव के खिलाफ दर्ज कराई थीं। स्कूल संचालक की गिरफ्तारी न होने पर जिला अभिभावक परिषद के सदस्य अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। बुधवार शाम को भाजपा के जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता और पूर्व विधायक अशोक चौहान धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने वहां बैठे लोगों को आश्वासन दिया कि उक्त मामले में हरहाल में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। इसके बाद जिला अभिभावक संघ के पदाधिकारियों ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर सुभाष मिश्रा, अजय शुक्ला, केके मिश्रा, कमल शर्मा आदि मौजूद थे।

यादव महासभा ने दिया ज्ञापन
मैनपुरी। डाक्टर किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई मारपीट के मामले में जिला यादव महासभा ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा कि स्कूल के अंदर कुछ अराजक तत्वों ने जबरन घुसकर तोड़फोड़ की। इसके अलावा कर्मचारियों से मारपीट व एक दलित महिला की पिटाई की। इस मामले में पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है। यही नहीं कालेज संचालक के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कर ली है। डीएम ने उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश यादव व महासचिव रवींद्र सिंह यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें