फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मकान के ताले तोड़कर दो लाख के जेवर, नकदी किए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटी नगरिया में चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ कर करीब दो लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। सोमवार को जब गृहस्वामी रिश्तेदारी से घर वापस लौटे, तब चोरी की जानकारी हो सकी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला छोटी नगरिया ज्वाला देवी मंदिर के पीछे निवास कर रहे तेज सिंह ने बताया कि 15 फरवरी को वह परिवार के साथ ससुराल गांव गठवाया जनपद फर्रुखाबाद एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। घर में ताला डला हुआ था, सोमवार को जब वह घर वापस लौटे तो देखा कि मकान के ताले टूटे हुए हैं। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी व बक्से खुले थे। उसमें रखी 9 जोड़ी पायल, तीन नाक की फूल और 73 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई, तहरीर पर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें