फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नगर आगमन पर जैन समाज ने किया ‘विद्या ज्योति ज्ञान रथ’ का स्वागत

Thu, 22 Jan 2026 01:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 31 भोगांव में रथ का स्वागत करते चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव में मध्य प्रदेश के हीरापुर स्थित जैन म्यूजियम से आए श्री विद्या ज्योति ज्ञान रथ का बुधवार को स्वागत किया गया। आचार्य 108 विद्यासागर महाराज की प्रतिमा और पावन चरण-चिह्नों को समर्पित इस रथ के दर्शनों के लिए जैन समाज के लोग उमड़ पड़े।
विज्ञापन

नगर के श्री चंद्रप्रभु जिनालय के निकट रथ के पहुंचते ही भक्तों ने अगवानी की। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक भक्ति के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के चित्र का अनावरण किया। मंगल कलश स्थापना के दौरान पूरा वातावरण गुरु के जयकारों से गुंजायमान रहा।
तत्पश्चात रथ ने नगर भ्रमण किया। रथ के साथ श्रावक-श्राविकाएं चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने रथ की अगवानी की। जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि ये रथ पूरे देश का भ्रमण कर रहा है। इस रथयात्रा का मुख्य उद्देश्य आचार्य श्री के संयम और ज्ञान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी, आशू जैन, दिव्यांश जैन, सौरभ जैन, स्वप्निल जैन, डाॅ. मनोज जैन, प्रतीक जैन, वैभव जैन, डाॅ. मयंक जैन, सोनू जैन, डाॅ. योगेश जैन, शिवम जैन, मनीष जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें