फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अवैध क्लीनिक पर प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजन ने किया हंगामा

Thu, 22 Jan 2026 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 42 मौके पर पहुंची पुलिस परिजन से जानकारी लेते हुए। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा औंछा में एक अवैध क्लीनिक पर एटा निवासी महिला की प्रसव के एक दिन बाद मौत हो गई। संचालक शव को बाहर रखकर क्लीनिक बंद कर फरार हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन ने हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जनपद एटा के गांव रिजोर निवासी रवि यादव की ससुराज मैनपुरी के गांव भगवंतपुर में है। रवि ने अपनी पत्नी नीलम (30) को प्रसव पीड़ा होने पर कस्बा औंछा में जसराना रोड स्थित निर्मला क्लीनिक में भर्ती कराया। मंगलवार को ऑपरेशन के बाद नीलम ने एक पुत्र को जन्म दिया। प्रसव के थोड़ी देर बाद से ही नीलम को अत्यधिक ब्लीडिंग होने लगी इस पर परिजन ने उसे रेफर किए जाने को कहा।
लेकिन संचालक ने इसके बाद भी रेफर करने को कहा तो वह टाल मटोल करती रही। बुधवार देर शाम नीलम की मौत हो गई। नीलम की मौत के बाद निर्मला क्लीनिक की संचालक शव को बाहर रख कर फरार हो गई। घटना के बाद मृतका के मायका और ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। परिजन ने प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची औँछा पुलिस ने मृतका के परिजनों को समझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इंस्पेक्टर चंद्रपाल सिंह का कहना था कि सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक परिजन ने किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





मामले की जानकारी मिली है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। यदि बिना पंजीकरण के क्लीनिक का संचालन हो रहा था तो उस पर कार्रवाई होगी। - डॉ.आरसी गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें