फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट पर ढूंढ रहे करियर के विकल्प

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करियर के विकल्प ढूंढने के लिए छात्र-छात्राएं आजकल साइबर कैफे में समय बिता रहे हैं। इंटरनेट पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारी लेने और फार्म आदि भरने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ लगी रहती है। साथ ही वीडियो गेम आदि खेलकर मनोरंजन भी कर रहे हैं। तो कुछ गूगल अंकल और विकीपीडिया पर जाकर ज्ञान अर्जित कर रहे हैं।
विज्ञापन

छात्र यश चतुर्वेदी का कहना है कि इस बार कहीं घूमने नहीं गए। पहले से सोच कर रखा था कि परीक्षा देने के बाद कंप्यूटर का कोर्स करेंगे। इसके चलते वह सेंटर पर कंप्यूटर सीख रहे हैं। साइबर कैफे पर पहुंचकर शाम को वीडियो गेम से मनोरंजन कर रहे हैं। कई किशोर वैज्ञानिक योजना के बारे में जानकारी खोज रहे थे। तो कुछ देश और विदेश से संचालित शिक्षा से संबंधित योजनाएं को ढूंढ रहे थे। छात्र नमित उपाध्याय का कहना है कि आज का युग कंप्यूटर का युग है। किसी भी क्षेत्र में देख लो कंप्यूटर की जानकारी अनिवार्य कर दी गई है। इसलिए वह इसका प्रशिक्षण ले रहे हैं।
वहीं छात्र सौरभ चौहान बोले कि इंटरनेट से बहुत जानकारी मिल जाती है। इंजीनियरिंग का सपना संजोए राजा दूबे विभिन्न इंस्टीट्यूट के बारे मे जानकारी जुटाने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें