फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: बाइक ने मारी टक्कर... तो मां की गोद से छिटक सड़क पर गिरा मासूम, टूट गई सांसों की डोर; चीख पड़े परिजन

Tue, 26 Dec 2023 05:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में बाइक ने टक्कर मारी तो मासूम मां की गोद से छिटककर सड़क पर जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। परिजन की चीख निकल गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की शाम बाइक की टक्कर लगने के बाद चार माह की मासूम मां की गोद से छूट कर सड़क पर जा गिरी। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाते समय मासूम ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


एलाऊ थाना क्षेत्र के कस्बा एलाऊ निवासी सुमित कुमार सोमवार की शाम अपनी चाची पूजा देवी थाना बिछवां क्षेत्र के गांव बिचपुर ले जा रहा था। पूजा की गोद में चार माह की मासूम पुत्री हर्षिता भी थी। बाइक जब कोतवाली क्षेत्र में देवी रोड पर पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। 

टक्कर लगने के बाद पूजा नीचे गिर गई और मासूम हर्षिता गोद से छिटक कर सड़क पर सिर के बल जा गिरी। आनन फानन मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


परिजन बच्ची का शव लेकर वापस लौट आए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। हादसे में बच्ची की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें