फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदेपुर में निकाली 51 कलश की या

Mon, 18 Apr 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
मैदेपुर में निकाली 51 कलश की या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम मैदेपुर में सोमवार को 51 कलशों की यात्रा निकाली। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। आचार्य ने विधि विधान से कलश स्थापित कराने के साथ ही शिव पुराण कथा का पाठ किया।
विज्ञापन


सोमवार को ग्राम मैदेपुर में कलश यात्रा में शामिल महिलाएं सर कलश रखकर चल रहीं थी। यात्रा में शामिल 51 कलशों को सर पर रखे महिलाओं ने विभिन्न मार्गों में पड़ने वाले मंदिरों में पूजा पाठ किया। इस दौरान महिलाएं भक्ति गीत गा रही थीं। युवा बैंड बाजों की धुन पर थिरक रहे थे। कलश यात्रा का रास्ते में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। आचार्य इच्छाराम द्विवेदी ने 51 कलशों को कार्यक्रम स्थल पर विधि विधान के साथ स्थापित कराया। यहां शिवपुराण कथा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकडों की तादाद में श्रद्धालु शामिल हुए। आचार्य ने बताया कि शिवपुराण कथा सोमवार से शुरू होकर 25 अप्रैल तक चलेगी। 26 अप्रैल को विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर रामप्रकाश, शांतिदेवी, अश्विनी कुमार, रनवीर दास, मथुरा प्रसाद, राजेंद्र सिंह, पूरन सिंह, अवधेश कुमार, बबलू, प्रतीक, रामदेव, कैलाशबाबू आदि भक्त मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें