मैनपुरी। भोगांव में जीटी रोड स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने आगामी चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति तैयार की। विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की।
आलोक शाक्य ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि गांव-गांव जाकर उन युवाओं को चिह्नित करें जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है और प्राथमिकता के आधार पर उनके नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाएं। सपा नेता गोपालदास लोधी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है और अब प्रदेश में बदलाव की लहर है। लोग उम्मीद भरी नजरों से समाजवादी पार्टी की ओर देख रहे हैं। ओमशरन यादव, जेपी यादव, रामशरन यादव, उपेंद्र सिंह, शिवम यादव, मुकेश, कृष्णमुरारी, सत्यम यादव, अखिलेश कुमार मौजूद रहे।