फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जासूसी के शक में युवक की पिटाई, वीडियो हो रहा वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो शहर के एक स्कूल के पास का है जिसमें महिला एक युवक से हाथापाई करती नजर आ रही है। महिला को शक था कि पति ने उस युवक को जासूसी के लिए भेजा है।
विज्ञापन

महिला युवक पर आरोप लगा रही थी कि युवक काफी देर से उनके पीछे आ रहा था, पति ने ही उसकी जासूसी करने के लिए पीछे भेजा है। हाथापाई के बीच मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मगर, मामला महिला से जुड़ा होने के चलते कोई भी बीचबचाव करने के लिए आगे नहीं आया। महिला जब गुस्से में चिल्ला रही थी, इस बीच मौका पाकर युवक वहां से भाग निकला। महिला भी वहां कुछ देर रुकने के बाद चली गई। जासूसी के शक में युवक को पीटे जाने का वायरल हो रहा वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें