फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में करनी होगी पुरानी पेंशन बहाल

Fri, 15 Jul 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
हर हाल में करनी होगी पुरानी पेंशन बहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जैन इंटर कालेज करहल में ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करेगी। तब उन लोगों की जंग जारी रहेगी।
विज्ञापन

जिला संयोजक जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियाें को पेंशन से वंचित करके अहित किया है। हमारी बुढ़ापे की लाठी को तोड़ दिया है। हम एक जुट होकर अटेवा आंदोलन के माध्यम से खड़े हैं। जब तक पेंशन बहाली नहीं होगी तब तक हम संघर्ष करते रहेंगे। साथ ही राजनेता अल्प समय के लिए भी किसी सदन के सदस्य बन जाते हैं तो जीवन भर पेंशन व अन्य सुविधाओं के हकदार बन जाते हैं। वहीं 62 वर्ष की उम्र तक संघर्ष करके अपना जीवन समर्पित करने वाले कर्मचारियों को पेंशन से वंचित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह हक प्राप्त किए बिना आंदोलन समाप्त नहीं होगा।
संरक्षक आराध्या पांडेय ने कहा कि पेंशन प्रत्येक कर्मचारी का हक है यह सरकार की कृपा नहीं है। इसके चलते हम संघर्ष जारी रखेंगे। इसी क्रम में 20 जुलाई को जनपद में बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली निकालने के बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे व पुरानी पेंशन की बहाली की मांग करेंगे। इस मौके पर राकेश यादव, मोहित जैन, अवधेश कुामर, शकिशकांत दीक्षित, पवन यादव, गगन जैन, सतीश मधुप, दीपक दीक्षित, कन्हैयालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें