फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न हुईं तो आज से भूख हड़ताल

Sat, 24 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
समस्याओं का समाधान कराने के लिए आशा कार्यकर्ताओं का धरना कलक्ट्रेट पर चल रहा है। शुक्रवार को आशाओं ने कलक्ट्रेट पर धरना दिया और दोपहर में रैली निकालकर सीएमओ कार्यालय पहुंची। प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी न हुईं तो वह शनिवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी। 
विज्ञापन

आशा कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष राजेश कुमारी ने कहा कि 22 दिन हो गए धरने पर बैठे हुए पर हम लोगों को न्याय नहीं मिला है। स्वास्थ्य केंद्रों पर उत्पीड़न हो रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारियों की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उपाध्यक्ष अकलेश कुमारी ने कहा कि आशा को 15 हजार रुपये मानदेय दिया जाए। इस मौके पर पूनम, कुशमा देवी, आशा, सुनीता सहित सभी आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें