फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीसरी शादी की तैयारी में पति..पत्नी ने ससुराल के बाहर जमाया डेरा, युवक के कारनामे सुन पुलिस भी रह गई दंग

Tue, 04 Mar 2025 06:02 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला तो महिला ने बाहर ही डेरा जमा लिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। महिला का कहना था कि युवक ने खुद को अविवाहित बताकर शादी की थी।
विज्ञापन
ससुराल के बाहर बैठी महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी शहर के राजीव गांधी नगर में सोमवार देर शाम एक महिला ने ससुराल के सामने डेरा जमा लिया। आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसे घर में नहीं घुसने दे रहे हैं। काफी देर तक हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। महिला थाना पुलिस को महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत पत्र दिया। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश में लगी है।
विज्ञापन


 

महिला ने बताया कि उसका मायका कोटा, राजस्थान में है। मैनपुरी शहर कोतवाली के राजीव गांधी नगर का युवक वहां प्राइवेट नौकरी करता है। नौकरी के दौरान ही उसका युवक से परिचय हुआ। युवक ने खुद को अविवाहित बताया और 19 अप्रैल 2024 को उससे शादी कर ली। 

 

शादी के बाद कुछ दिन अपने साथ रखा। 2024 में रक्षाबंधन पर मायके भेज दिया। इसके बाद से उसे लेने नहीं आया। कोर्ट में पति से विवाद को लेकर मामला भी विचाराधीन है। सोमवार को वह राजीव गांधी नगर पहुंची तो घर बंद मिला। काफी देर खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजे पर ही डेरा जमा लिया। 

 

कोई ससुरालीजन बाहर नहीं आया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि पति अब तीसरी युवती से शादी करना चाहता है। कुछ दिन पहले उन्होंने तीसरी युवती के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ा भी था। 

 
विज्ञापन

इधर, युवक के परिजन ने पुलिस को बताया कि घर में ताला लगा था। महिला ने उसे तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर लिया। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। महिला थाना इंस्पेक्टर हेमलता सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष अपने-अपने स्तर से आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें