फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तहसील में अधिवक्ता पर किया जानलेवा हमला

Sun, 01 Oct 2023 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। रंजिश के चलते कार में बैठ कर आए हमलावर तहसील परिसर में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला किए। अधिवक्ता की चीख पुकार सुनकर अन्य वकील दौड़ पड़े। विरोध देखकर आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने पांच नामजद सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव कुरसंडा निवासी अधिवक्ता आदित्य दीक्षित शनिवार को तहसील में अपने बस्ते पर कामकाज निपटा रहे थे।तभी रंजिश मान रहे अभिषेक उर्फ मोनू दुबे निवासी नगला तारा, राहुल यादव, ननुआ यादव निवासी नगला रमू, कन्हैया निवासी नगला मंगद, श्रीकांत निवासी गपकापुर चार अन्य साथियों के साथ तहसील आ पहुंचे। आते ही उक्त लोगों ने अधिवक्ता पर हमला कर दिया। लाठी डंडा से अधिवक्ता को पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर तहसील में मौजूद अन्य अधिवक्ता आए तो आरोपी कार में बैठ कर भाग गए। पुलिस ने घायल अधिवक्ता का मेडिकल कराया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें