फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ के जरिए रेलवे लाइन पार करने का बताया तरीका

Fri, 10 Jun 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नुक्कड़ के जरिए रेलवे लाइन पार करने का बताया तरीका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय रेलवे क्रासिंग के जन जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को जिले में लोगों को नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूक किया गया। रेलवे स्टेशन मैनपुरी, भोगांव सहित कई समपारों पर लोगों को रेलवे लाइन पार करते समय सावधानियां बरतने के लिए पर्चे वितरित किए।
विज्ञापन

इलाहाबाद मंडल के संरक्षा संगठन, नागरिक सुरक्षा संगठन के लोगों ने कई स्थानों पर नुक्कड नाटकों के जरिए बताया कि मानवविहीन रेलवे क्रासिंग पार करते समय सावधानी बरतें। रेलवे फाटक बंद होने पर जल्दबाजी न करें। ग्रामीणों से टीम ने सवाल जवाब भी किए। लोगों को बताया कि असावधानी के चलते वह अपना जीवन खतरे में डाल देते हैं। हर इंसान का जीवन उसके परिवार के लिए बेशकीमती है। इस मौके पर संरक्षा सलाहकार इलाहाबाद पीसी सरोज, स्टेशन अधीक्षक राधेश्याम, स्टेशन मास्टर दिलीप कुमार, एसएसई रेलवे टीआर मीणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें