फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बिना पंजीकरण के संचालित अस्पताल सील

Wed, 04 Nov 2026 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में संचालित अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। सीएमओ के निर्देश पर सोमवार देर शाम डिप्टी सीएमओ ने कस्बा घिरोर में छापा मारा। यहां एक अस्पताल का संचालक पंजीकरण संबंधी कोई अभिलेख नहीं दिखा सका। इस पर डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल को सीज कर दिया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य विभाग को अवैध अस्पताल संचालन की जानकारी मिली रही थी। सीएमओ ने झोलाछाप के नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार और पंजीकरण के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए।
डिप्टी सीएमओ ने सोमवार की देर शाम कस्बा घिरोर में छापा मारा। यहां डिप्टी सीएमओ के पहुंचते ही अधिकतर संचालक अपने क्लीनिक और पैथोलॉजी बंद कर भाग गए। श्याम हॉस्पिटल घिरोर का संचालक पंजीकरण संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सका। इस पर डिप्टी सीएमओ ने संचालक को नोटिस जारी करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। संचालक से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि उचित स्पष्टीकरण न मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




जिले में कुछ स्थानों पर बिना पंजीकरण के अस्पताल संचालन की जानकारी मिली थी। इस पर डिप्टी सीएमओ को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। डिप्टी सीएमओ ने कस्बा घिरोर में बिना पंजीकरण के संचालित एक अस्पताल को सील किया है। - डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ



अल्ट्रासाउंड सेंटर किया सील
मैनपुरी। डिप्टी सीएमओ डाॅ. सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को नगर के कचहरी रोड पर अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया। यहां श्रीहंस अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे तो कोई भी रेडियोलाजिस्ट नहीं मिला। अभिलेख मांगने पर संचालक कोई प्रमाण नहीं उपलब्ध करा सका। इस पर सेंटर को सील कर दिया गया। सीएमओ ने एक सप्ताह में संचालक से स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें