लखनऊ में हुई घटना के बाद जिले में हाई एलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में एक मकान में छिपे आतंकी से चल रही मुठभेड़ के बाद लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के बाद जिले की पुलिस भी हाई एलर्ट पर आ गई। आनन-फानन में पुलिस टीमों ने जिले भर में संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग शुरू कर दी। खुफिया विभाग भी तेजी से काम में जुट गया।
लखनऊ के एक मकान में छिपे आतंकी से सेना और पुलिस की मुठभेड़ के बाद लखनऊ से प्रदेश भर में हाई एलर्ट जारी किया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद जिले में भी पुलिस को एलर्ट कर दिया गया। एसपी सुनील कुमार सक्सेना के निर्देश के बाद पुलिस की टीमें सड़कों पर दौड़नें लगी। देर रात तक होटल, ढावों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेंड आदि स्थानों पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ व तलाशी ली गई। शहर से सटी गैर जनपद की सीमा पर स्थित होटल आदि स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से सघनता के साथ चेकिंग की गई। पुलिसकर्मियों को किसी भी संदिग्ध की तलाशी कर जानकारी जुटाते हुए देखा गया। नगर स्थित होटल आदि स्थानों पर पुलिस ने सघनता के साथ चेकिंग की।