फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामकाजी महिलाओं की हो रही उपेक्षा

Tue, 07 Mar 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
कामकाजी महिलाओं की हो रही उपेक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कामकाजी महिलाओं की हर जगह उपेक्षा हो रही है। उनको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार की लाभकारी योजनाएं केवल कागजों तक ही सिमट कर रह गई हैं। महिलाओं को जागरूक होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आना चाहिए। यह बातें बाल कल्याण समिति की सदस्य ने कहीं।
विज्ञापन

ब्लाक परिसर स्थित बाल कल्याण समिति कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर हुई गोष्ठी में समिति की सदस्य आराधना गुप्ता ने कहा कि कामकाजी महिलाओं को हर स्तर पर शोषण का सामना करना पड़ता है। इसके बाद भी महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। समिति अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा महिला सम्मान सुरक्षित रखने के लिए सार्थक प्रयास किए जाने चाहिए। रेखा सिंह ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में अशिक्षित और अल्प शिक्षित महिलाओं को जागरूक करना जरूरी है।  प्रवेश कुमारी ने कहा महिलाओं के लिए बने कानून और उनके अधिकारों की ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जानकारी ही नहीं है। राम प्रताप सिंह चौहान, प्रभात कुमार, लक्ष्मी शर्मा, सुधादेवी, अजीत श्रीवास्तव, अमित यादव, अर्जुन सिंह, श्यामसुंदर राजपूत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें