फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सर्दी में बढ़ रही हृदय रोगियों की दिक्कतें, तीन बुजुर्गों ने तोड़ा दम

Tue, 16 Dec 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 14 महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्दी बढ़ने के साथ ही हृदय रोगियोें की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। मंगलवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल पहुंचे तीन मरीजों की हृदयघात से मौत हो गई। जिला अस्पताल की ओपीडी में 88 मरीजों ने ब्लड प्रेशर की जांच कराई गई। सांस लेने में दिक्कत के चलते 18 मरीज भर्ती कराए गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। ओपीडी में 878 मरीज पहुंचे। कक्ष संख्या छह में पहुंचे 88 मरीजों ने ब्लड प्रेशर की जांच कराई जबकि 18 मरीज भर्ती कराए गए, इनमें 12 को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। करहल क्षेत्र के गांव नगला मनु निवासी अवनेश कुमार (52) को सुबह अचानक हार्ट अटैक की दिक्कत हुई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बिछवां थाना क्षेत्र के गांव किन्हावर निवासी लालाराम (90) मंगलवार सुबह घर के बाहर अलाव जला रहे थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक पड़ा और वह अलाव पर ही गिर गए। परिजन मौके की ओर दौड़े। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया यहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। गांव बरिहार निवासी मिथलेश कुमारी (63) को भी मंगलवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ा परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार का कहना था कि तीनों मरीजों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था परिजन के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें