फोटो 5 स्वीप कार्यक्रम में शपथ लेते डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं। स्रोत विद
- फोटो : सामौर बाबा पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी पर्यटन विकास को गति
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडन्य पडरिया में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 18 साल की उम्र पूरी करने वाले छात्र-छात्राओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फार्म भरवाए गए। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं अपने परिजन की एसआईआर कराएं।
स्वीप प्रभारी प्रमोद कुमार ने नए मतदाता के लिए फार्म 6 प्रदान किए। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी जय प्रकाश यादव ने छात्र- छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. उदय प्रताप सिंह, डाॅ. अजय प्रताप सिंह, जितेन्द्र पाठक, जगजीवन राम, डाॅ. गीता देवी, विजेंद्र कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।